loading...

सोमवार, 11 मार्च 2013

यूपी के विधायक…

इतने गरीब तो नहीं हैं कि


उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बृहस्पतिवार को विधायकों के वेतन बढ़ाने के लिए भले ही यह दलील दी हो कि उन्हें अपने मेहमानों को चाय पिलाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, विधानसभा चुनाव के वक्त इनके नामांकन पत्रों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह इतने गरीब नहीं बल्कि इनकी माली हालत बेहद चौंकाने वाली है।
नामांकन पत्रों के साथ दाखिल शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद एसोसिएशन फार डेमक्रेटिक रिफा‌र्म्स ने जो रिपोर्ट तैयार की है कि वह बताती है कि यूपी के 271 यानी 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं और इनमें से 28 तो ऐसे हैं, जिनकी माली हालत दस करोड़ रुपये से लेकर 56 करोड़ रुपयों तक है।
पार्टीवार अगर देखा जाए समाजवादी पार्टी के 224 विधायकों के पास औसत संपत्ति दो करोड़ रुपये की थी। बसपा, भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति चार करोड़ रुपये, रालोद और पीस पार्टी के विधायकों की औसत संपत्ति छह करोड़ रुपये थी।
पचास हजार रुपये महीना पाते हैं विधायक
ऐसा भी नहीं है कि इनकी तनख्वाह कम है। विधायकों को करीब 50 हजार रुपये महीने मिलता है, जिसमें मूल वेतन आठ हजार, निर्वाचन भत्ता 22 हजार, चिकित्सीय भत्ता 10 हजार, सचिवीय भत्ता 10 हजार रुपये शामिल है। विधायकों को साल में सवा लाख के रेलयात्रा कूपन, 6 हजार महीने का टेलीफोन खर्च मिलता है।
विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद सभापति, उपसभापति, कैबिनेट मंत्रियों, राज्यमंत्रियों का मूल वेतन 12 हजार है। इन्हें भी निर्वाचन भत्ते के रूप में 22 हजार, चिकित्सीय भत्ते के रूप में 10 हजार और सचिवीय भत्ता 10 हजार समेत 54 हजार रुपये महीना मिलता है।
पार्टीवार करोड़पति विधायक
सपा : 140, बसपा : 63, भाजपा : 32, कांग्रेस : 18, रालोद : 07, निर्दल : 04, पीपा : 03, कौमीदल : 02, एनसीपी : 01, आइएमसी : 01 यानि कुल : 271 विधायक
दस करोड़ रुपये से अधिक सम्पत्ति वाले विधायक

Ø  कांग्रेस
काजिम अली: 56 करोड़, संजय जायसवाल: 10 करोड़
Ø  बसपा
शाह आलम: 54 करोड़, ओम कुमार: 24 करोड़, हेमलता चौधरी: 20 करोड़, उमाशंकर: 20 करोड़, अमरपाल: 20 करोड़, नूर राना: 19 करोड़, जाकिर अली: 16 करोड़, मो. आसिफ: 11 करोड़, बब्बन: 10 करोड़,
Ø  सपा
सुभाष: 35 करोड़, देवेंद्र अग्रवाल: 21 करोड़, जफर आलम: 18 करोड़, कुंवर आनंद सिंह: 18 करोड़, अरिदमन सिंह: 14 करोड़, अजय कुमार: 13 करोड़, जमालुद्दीन: 12 करोड़, मुकेश शर्मा: 10 करोड़, रामेश्वर सिंह: 10 करोड़
Ø  भाजपा
महेश शर्मा: 37 करोड़, संगीत सिंह: 20 करोड़, विमला सिंह: 16 करोड़, केशव प्रसाद: 13 करोड़, अरुन कुमार: 10 करोड़, जगन प्रसाद: 10 करोड़
Ø  अन्य पार्टी
करतार सिंह (रालोद): 26 करोड़, डा. अयूब (पीस पार्टी): 18 करोड़
(साभार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

loading...