loading...

बुधवार, 16 मार्च 2016

बिना गुप्तांग के 100 से अधिक महिलाओं के साथ सेक्स

वैसे तो सेक्‍स करने को लेकर आपने कई दिलचस्‍प खबरें पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन इस शख्‍स की कहानी कुछ अलग है इंग्‍लैंड के मैनचेस्‍टर के रहने वाले एंड्र्यू वार्ड्ले का दावा है कि उसने बिना गुप्‍तांग के 100 से अधिक महिलाओं के साथ सेक्‍स किया है इस शख्‍स पर लगभग एक घंटे की डॉक्‍यूमेंट्री भी बनी है और उसे 'टीएलसी' टीवी चैनल पर 'मैन विथ नो पेनिस' नाम से प्रसारित किया गया

एंड्र्यू का जन्म विचित्र स्थिति के साथ हुआ था। वह 'ब्लाडर एक्स्ट्रफी' से पीड़ित थे। इस स्थिति में मूत्राशय शरीर के बाहर विकसित होने लगता है। डॉक्टरों ने इस समस्या को ठीक कर दिया लेकिन वॉर्डल के लिंग का विकास कभी नहीं हुआ।

इस डॉक्युमेंट्री में 40 साल का यह शख्स इस बारे में अफसोस जाहिर करता है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और वर्तमान गर्लफ्रेंड को इस बारे में पहले नहीं बताया। डॉक्युमेंट्री में वॉर्डल ने बताया है कि उन्होंने आखिर कैसे अपनी पार्टनर से इसे छुपा कर रखा। डॉक्युमेंट्री में वॉर्डल कह रहे हैं, 'मैं शरीर के अन्य हिस्सों से प्यार करने के मामले में एक्सपर्ट बन गया। मैं अपने गुप्तांग के हिस्से को कवर कर रखता था। मैं जानता था कि मेरे लिए औरत की पूरी देह है और मुझे यह भी पता था कि यह सब कुछ माइंड से होना है।'

एंड्र्यू ने कहा, 'मैं बिस्तर पर बेधड़क होता था। मैं जानता था कि क्या कर सकता हूं। मैं ड्रग्स भी लेता था। इन ड्र्ग्स में एक्स्टसी, ऐम्फेटमीन और एलएसडी शामिल हैं। इसके सहारे मैं बहाना बनाने में कामयाब हो जाता था कि बेड पर परफॉर्मेंस नहीं दे पाऊंगा।' एंड्र्यू अभी अपनी 24 साल की गर्लफ्रेड फेड्रा फेबियन के साथ हैं। फेबियन हंगरी की हैं। ये तीन सालों से साथ में हैं। एंड्र्यू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बहाना बनाया था कि उसकी किडनी में इंफेक्शन से बचने के लिए एक माइक्रोचिप लगा है। फेबियन को भी सच तब पता चला जब एंड्र्यू ने टीवी शो के लिए इंटरव्यू दिया।

डॉक्युमेंट्री में इस कपल ने खुलकर बात की है। उन्होंने इस पर भी बात की आखिर इस समस्या का सामना कैसे किया जाए। एंड्र्यू ने कई चीजों को लेकर खेद भी जताया। उसने कहा कि आखिरी रिलेशनशिप खत्म होने के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। इस प्रोग्राम में मेडिकल प्रक्रिया के तहत एंड्र्यू के मिसिंग पार्ट को प्लांट करने की भी बात हुई। एंड्र्यू को दो सालों तक एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना होगा। बाजू की मांसपेशी के टिशू से लिंग जोड़ा जाएगा। डॉक्युमेंट्री के मुताबिक एंड्र्यू की गर्लफ्रेंड फ्रेडा ने कहा है कि वह इस सर्जरी में उसके साथ है।

साभार.......



शुक्रवार, 11 मार्च 2016

" केले को लेकर भिड़े पुलिसकर्मी, हुए लहूलुहान "




त्रिची। दो पुलिसकर्मियों के बीच बुधवार रात केले को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे को मार मारकर लहूलुहान कर दिया। श्रीरंगम और तिरुवनैकवल की गलियों में गश्‍त कर रहे विशेष उप-निरीक्षक राधा और ड्राइवर सरवनन की उस समय झड़प हो गई जब एक के खरीदे केले को दूसरे ने खा लिया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई तब इस क्षेत्र के एक अन्‍य पुलिसकर्मी ने दोनों को अलग किया और बुरी तरह घायल हुए इन पुलिसकर्मियों को श्रीरंगम सरकारी अस्‍पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सरवनन ने केला अगले दिन सुबह खाने के लिए बचा रखा था। जब उसे केला नजर नहीं आया तो उसने राधा से पूछा तो उसने बताया कि केला उसने खा लिया है। गुस्‍साए सरवनन ने राधा को गालियां देना शुरू कर दी और उसने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों की हाथापाई होने लगी।

बुधवार, 9 मार्च 2016

लड़के से लड़की बनी ख्वाहिश परिहार




यह कहानी है राजस्थान के जोधपुर की ख्वाहिश परिहार की। यह एक ऐसी महिला हैं, जिसे अपनी पहचान लिए समाज से लड़ना पड़ा। परिवार ने साथ नहीं दिया तो खुद पहल की। इनका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ, पर हार्मोन्स लड़कियों जैसे थे
परिवार किस बात से नाराज था, अपनी पहचान के लिए आखिर क्या किया...

  • ·        सत्यजीत (ख्वाहिश का पहले यही नाम था) का जन्म जोधपुर में परिहार परिवार के घर में हुआ। वे घर के सबसे छोटे बेटे थे।

  • ·   
        
    मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी सत्यजीत सिंह ने 10वीं तक सेंट एंस स्कूल में पढ़ाई की।

  • ·        कुछ समय बाद उसे लगा कि वह लड़कियों की तरह ही व्यवहार करता है।

  • ·        लड़कों की तरह खेलने की बजाए उन्हें किचन में काम करना और लड़कियों के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है।

  • ·       लेकिन घरवाले ये मानने के लिए तैयार नहीं थे। वे चाहते थे की वो भी लड़कों जैसे कपड़े पहने।

ब्यूटी पार्लर में काम, एयर होस्टेस बनना चाहता था

  •    
         सत्यजीत 10वीं की पढ़ाई पूरी कर जयपुर पहुंच गया और ब्यूटी पार्लर में काम करने लगा।
  • ·        खुद की कमाई से अपना सपना पूरा करने की सोची। उसे एयर होस्टेस बनना था।
  • ·        इस बीच उसके कॉन्टैक्ट मुंबई में हो गए। वहां भी काम किया और पता चला कि दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट से उसका सपना पूरा हो सकता है।
  • ·        यह बात परिवार के लोगों को पता चली तो उन्होंने भी समझाया। दिल्ली हॉस्पिटल के डॉक्टर ने भी उसको कई दिन तक काउंसलिंग के लिए बुलाया।
  • ·        बाद में 2012 में उन्होंने करीब 5 लाख रुपए खर्च कर सेक्स चेंज का ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद अपना नाम रखा ख्वाहिश।

साउथ की फिल्में कर रहीं हैं ख्वाहिश

  • ·        नई पहचान के साथ ख्वाहिश अब टीवी सीरियल्स में एक्टिंग करती हैं।

  • ·        वे डीडी नेशनल और सोनी पल के सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं।

  • ·        इसके साथ ही वे एक साउथ इंडियन फिल्म भी कर रहीं हैं।

  • ·        वे काफी वक्त से एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग भी ले रहीं हैं। एक दिन बड़ी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं।

अब शादी करना चाहती हैं ख्वाहिश

  • ·        सेक्स चेंज के बाद ख्वाहिश से दूर हुआ परिवार भी अब उसके साथ खड़ा है।

  • ·        वे भी राखी पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं।

  • ·        वे एक राजपूत परिवार से हैं। अब अपनी कम्युनिटी के किसी लड़के से शादी करना चाहती हैं।




नशे में धुत्त था दूल्हा, दुल्हन ने चेहरे पर पोती कालिख, पहनाई जूतों की माला




बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के पड़वापचहर गांव के मैट्रिक पास रंजीत कुमार कामत की शादी खुटौना नवटोली की इंटर की छात्रा से तय हुई थी। सोमवार रात को वरपक्ष बरात लेकर आया। जयमाला के बाद दूल्हा अपने ममेरे भाई राहुल एवं अन्य दोस्तों के साथ पास के बाजार में शराब पीने चला गया।
दूल्हे ने विवाह मंडप में की बीयर की फरमाइश
दूल्हा और उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी और शोरगुल मचाने लगे। गांव के युवकों ने मना किया तो उससे उलझ पड़े। रात में जब दूल्हा ममेरे भाई के साथ विवाह मंडप में पहुंचा तो दोनों नशे में धुत्त थे। दूल्हे ने बीयर की फरमाइश कर दी। यह तमाशा देख विवाह मंडप में बैठी दुल्हन भड़क गई। उसने विवाह करने से मना कर दिया।
शादी में हुए खर्च लौटाने के लिए चल रहा विवाद
अब विवाह में हुए खर्च को लौटाने का विवाद चल रहा है। लड़की पक्ष के लोग लड़के के घरवालों से विवाह से पहले लिए गए नकद, सोना के जेवर और विवाह की तैयारी में हुए खर्च वापस करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, वर पक्ष के लोग कह रहे हैं कि पैसा खर्च हो गया है, वह कहां से लौटाएंगे। दोनों पक्ष के लोग समाजिक स्तर पर इस मामले का हल करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को इसके लिए पंचायत बैठी थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। गुरुवार को भी पंचायत बुलाई गई है।



loading...