loading...

सोमवार, 11 मार्च 2013

अजब विवाह का गजब नजारा


आठ साल का दूल्हा, इक्सठ साल की दुल्हन 
कहते हैं कि जोड़ियां ऊपवाला बनाकर भेजता है। लेकिन कई बार ऊपरवाला जोड़ी बनाते समय उम्र का खयाल नहीं करता और ऐसी शादी पर लोग अचरज करते रह जाते हैं। द‌क्षिण अफ्रीका में भगवान की मर्जी से एक ऐसी ही बेमेल ज़ोड़ी बन गई जिसके बारे में सुनकर लोग अचंभा कर रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका में आठ साल के एक बच्चे ने अपनी उम्र से कई गुना बड़ी 61 वर्षीय महिला से विवाह रचाया। बच्चे का नाम सैनेल मैसिलेला, जबकि महिला का नाम हेलेन शाबांगु है। हेलेन विवाहित और पांच बच्चों की मां है। दोनों ने लगभग 100 मेहमानों की उपस्थिति में एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।
सन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय दोनों ने अपनी अंगूठी बदली, उस महिला का पति और बच्चे भी उपस्थित थे। विवाह का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के तशवैन में हुआ। शादी के बाद लड़के ने दावा किया कि उसने अपने पिता के पूर्वजों के आदेश का पालन करने के तहत यह काम किया।
इस जोड़े ने विवाह की सारी रस्में तो निभाईं लेकिन मैरिज सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर नहीं किया। ये लोग एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे। सैनेल के परिवार ने बताया कि यह सिर्फ एक धार्मिक क्रिया थी। दोनों कानूनी तौर पर विवाहित नहीं हुए। सैनेल ने कहा, मैने अपनी मां से कहा कि मैं विवाह करना चाहता हूं।
मैंने वास्तव में ऐसा कर लिया। लड़के ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने हेलेन से विवाह किया। जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तो ऐसी महिला से विवाह करूंगा जो मेरी हमउम्र हो। सैनेल की 46 वर्षीय मां ने बताया कि उसके दादा की इच्छा थी कि वह मरने से पहले अपने पोते का विवाह देखें। हमने इसके लिए हेलेन का चुनाव किया क्योंकि वह सैनेल को बहुत प्यार करती हैं। ऐसा करने से हमारे पूर्वज खुश होंगे, अगर नहीं करते तो हमारे परिवार के साथ कुछ बुरा हो सकता था। हेलेन ने कहा कि उसने वही किया जो पूर्वज चाहते थे।
 (साभार)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

loading...