loading...

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

अब नहीं होगा कोई मुफलिस न्याय से वंचित : अमित कुमार


- सौजन्य से आशीष गहलौत (सत्यम् न्यूज़)
मिर्जापुर। ताज विकलांग सेवा समिति व भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिव्यांग विधिक शिविर का आयोजन नगर के बाजीराव कटरा कृष्णा पैलेस में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि विधिक सचिव माननीय अमित कुमार यादव रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर मक़बूल अहमद ने सम्मनित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो की चर्चा करते हुए दिव्यांगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिये अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण हर तरह की मदद करता है।

मक़बूल अहमद ने कहा कि दिव्यांगो को सबसे ज्यादा उत्पीड़न करने वाला कोई विभाग है तो वह है पुलिस विभाग। अगर कोई गरीब दिव्यांग थाने व चौकियों में जाता है तो उसे पोलिस अमर्यादित शब्दो का इस्तेमाल करते है। जिससे दिव्यांग अपने को अपमानित महसूस करता है। वह लम्हा बहुत पीड़ा दायक होता है।
मनीष सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन दिव्यांगो को केवल कागजो में सम्मान देती है बाकी सब दिव्यांगो की दशा में कोई परिवर्तन नही हुआ है मंचो से केवल बड़ी बड़ी बातें होती है।
मिडिएशन के अमानुल्लाह अंसारी ने कहा कि दिव्यांगो के उत्पीड़न को कोई अगर रोक सकता है तो वह न्यायपालिका पर ही दिव्यांगो का भरोसा है।
पुर्व बार कौंसिल अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगो के अधिकारो को दिलाने के लिए हम अधिवक्ता वर्ग को आगे आना होगा। उन्हें शिक्षा व रोजगार से समाज के मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी के साथ साथ सुरेश त्रिपाठी, मनीष सिंह, स्मृति गुप्ता, अनीता सोनी, नेहा सोनी, गोलू अली, कैलाश नाथ श्रीवास्तव, अक्षय, तनमय, अरविन्द कुमार, इंदल, रामलखन, नीरज यादव, मो.वशीउल्लाह, राकेश जयसवाल, मोहनलाल मोर्य, जितेन्द्र कुमार सोनकर, राजु मोर्य, अशोक कुमार विश्वकर्मा, शिवकुमार, सदाव्रत सिंह, बाबू, मैनुद्दीन, अमरेश यादव, सूरज सोनकर, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार, जयप्रकश, ओमप्रकाश, मनोज, विजय गौड, चंदबाबू अदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

loading...