loading...

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2013

बाप-दादा के उम्र के आदमी से करा दी जाती है शादी


11 साल की 'गुलाम' अपने पति फैज (40)
के साथ अफगानिस्तान के दर्मादा गांव में।
यह तस्वीर 11 सितंबर 2005 को ली गई थी।
पूरी दुनिया में 1 करोड़ लड़कियों की शादी उनके बाप और दादा की उम्र के बराबर के शख्स से करा दी जाती है। छोटी उम्र में शादी और घरेलू हिंसा को पूरी दुनिया के लिए नासूर मानकर संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल चाइल्ड गर्ल डे मनाने का फैसला किया। इसके साथ ही कम उम्र की लड़कियों की शादी को लेकर 50 विकासशील देशों में बहस छेड़ने की कोशिश भी की है।
यमन के हज्जाह में सामने की तरफ तहानी (08)
अपने शौहर माजेद (27) के साथपीछे तहानी के
क्लासमेट घदा (08) अपने पति के साथ
इस मौके पर नेशनल जिओग्राफिक के फोटो-जर्नलिस्ट स्टीफन सिंक्लेयर ने अपने कैमरे से भारत, यमन और इथोपिया के स्याह पक्ष को दिखाने की कोशिश की।
पूरी दुनिया में महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा खराब एशिया, अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में है गुलाम को अपने हमसफ़र का साथ सिर्फ 11 साल कि उम्र में ही मिल गया। उसका शौहर जैज' 40 साल साल का है। 'गुलाम' का कुसूर इतना था कि वह अफगानिस्तान में पैदा हो गई। 40 साल के फैज से शादी करने वाली 11 वर्षीय गुलाम ने बताया कि पति के परिवार साथ खुश है। उसने भगवान से प्रार्थना की थी कि उनका यह बंधन कभी न टूटे। 
भारत के राजस्थान में 15 साल की
सरिता शादी के दौरान आंसू बहाती हुई
कई देशों में चाइल्ड मैरिज को लेकर कठोर कानून बनाए गए है। बावजूद इसके इस बुरी प्रथा पर रोक नहीं लग पा रही है। अंतरराष्ट्रीय संस्था के शोध के अनुसार, पूरी दुनिया में 18 साल के कम उम्र की लगभग 5 करोड़ लड़कियां शादी-शुदा होती हैं। वहीं अफगानिस्तान में 57 फीसदी लड़कियों की 16 साल की उम्र (शादी की वैध उम्र) से पहले ही शादी कर दी जाती है।
भारत जैसे देश में अपने से बड़ी उम्र के आदमी से लड़की को ब्याह देने को बुरा नहीं माना जाता है।
नेपाल के कागती गांव में
सुमीना श्रेष्टा बालमी(15) अपने पति
प्रकाश बालमी (16) से ब्याह दी जा रही है
कई मामलों में तो पति की उम्र और पत्नी की उम्र में कई दशकों का अंतर होता है। वहीं किसी भी लड़की के अपहरण और दुष्कर्म करने के बाद ऐसा भी होता है कि वह आदमी उसका पति भी बन जाए। भारत के यह प्रथा हजारों सालों से चली आ रही है।
15 साल की पत्नी जमीला की हत्या के प्रयास में गिरफ्तार किया गया उसका पति जनान (35)। जमीला का कसूर इतना था कि वह अपनी पति की घरेलू हिंसा से तंग आकर अपनी मां के पास रहने चली गई थी।


यमन में एक पंक्ति में बैठी हुई शादी के लिए तैयार छोटी बच्चियां



अफगानिस्तान में सगाई के मौके पर 55 साल के सैद के साथ 8 वर्षीय रोशन 

यमन के हज्जाह में 14 वर्षीय मां अपने नवजात को साफ करती हुई
वहीं उसके पास ही दो साल का बच्चा खेलता हुआ



खून से लथपथ 
जमीला का पति जनान 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

loading...