loading...

सोमवार, 15 अगस्त 2016

नाजायज संबंधों में खत्म किया परिवार (Carried over into illegitimate rela...

राजस्थान के हनुमानगढ़
की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में
38
वर्षीय शंभूशरण अपनी 30 वर्षीय पत्नी रीमा और दो बच्चे दीपक
और ज्योति के साथ रहता था। शंभू के
यहां सुनील नामक व्यक्ति का आना
-जाना था। सुनील, शंभू के पास ही इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी पत्नी
और दो बच्चों के साथ रहता था। शंभू की गैरमौजूदगी में रीमा और सुनील एक दूसरे के
करीब आ गए। दोनो के संबंध इतने बढ़े कि
सुनील ने काम
-धंधा छोड़ शंभू की गैरमौजूदगी
में उसके ही घर पर अधिक समय गुजारना शुरु कर दिया।
दोनों के अवैध संबंधों की खबर शंभू को हुई
तो घर में कलह होने लगी
। रोज रोज के झगड़े से तंग आकर रीमा
और सुनील ने मिलकर प्यार में रोड़ा बन रहे अपने पति शंभू की गला रेतकर हत्या कर दी और
शव को घर में ही संदूक में डालकर ऊपर रजाइयां रख दी। दो
दिन बाद खाने
का निमंत्रण का बहाना
बनाकर सुनील
अपनी पत्नी व बच्चो को लेकर शंभु के घर आया। घर में संदूक में बंद लाश से बदबू आ रही
थी। सुनील ने बहाना बनाते हुए उन्हें
जहर की गोली दी। बोला तुम लोगों की तबीयत खराब लग रही है। इस गोली को खा लो। सुनील की पत्नी को शक हुआ और उसने जहर
की गोली नहीं खाई और बच्चों को भी खाने नहीं दी। सुनील ने अपनी पत्नी और दोनों
बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। रात
में रीमा ने सुनील के साथ मिलकर अपने बच्चे दीपक और ज्योति का बेरहमी से गला रेतकर
हत्या कर दी। भोर मे सुनील ने जैसे ही अपनी पत्नी को कमरे से निकाला वह रोती हुई
बच्चों को लेकर वहां से भाग गई। रीमा भी
सुनील के साथ फरार हो गई
। घर पहुचकर सुनील की पत्नी ने अपने
ससुराल वालों को इस बारे में बताया। सुनील
के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। सुनील की पत्नी ने
पुलिस को सारी
बात बताई। घटनास्थल पर पहुचकर पुलिस
घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी। घर में
तीन लाशें पड़ी थीं और वहां काफी बदबू आ रही थी।
पुलिस तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये
भेजने के साथ ही
दोनों की तलाश मे जुट गई। आखिरकार पुलिस ने हरियाणा के पास अबूबसार से दोनों को
गिरफ्तार कर लिया
।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

पत्नी ने रची खौफनाक साजिश



हरियाणा। झज्जर जिले के बहादुरगढ़ का बलजीत दिल्ली जलबोर्ड में नौकरी करता था। उसकी शादी 2012 में पूजा के साथ हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बेटा भी है। 24 अप्रैल 16 को पूजा अपने प्रेमी आंशू के साथ घर मे रंगरेलियां मना रही थी तभी उसका पति आ गया। बीवी को किसी और की बाहों में देख वह पत्नी व उसके प्रेमी पर टूट पड़ा। दोनो में झगड़ा हुआ। मौका देख पत्नी का प्रेमी आंशू भाग गया। इसके बाद पूजा ने बलजीत को दही में नींद की गोली खिला दी और अपने प्रेमी को वापिस बुला लिया। आशु अपने तीन अन्य साथियों के साथ पूजा के घर पहुंचा, सभी ने मिलकर चुन्नी से गला दबाकर बलजीत की हत्या कर दी। हत्या के बाद आंशू दोस्तो के साथ फरार हो गया। 
पूजा बलजीत के शव के साथ दो रात घर में रही। अगले दिन पूजा ने अपने प्रेमी आशु के साथ मिलकर पति के शव के 10 टुकड़े किये इसके बाद धड़ सूटकेस में रख दिया। हाथ-पैर तसले से ढक, सिर घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया। पूजा अपनी साजिश को अंजाम दे चुकी लेकिन लाश के टुकड़े करने के बावजूद उसे ठिकाने नहीं लगा पाई इसी बीच अपने भाई को तलाशते हुए बलजीत का भाई कुलजीत सिंह और बहन बजीता उसके घर तक पहुंच गए, जैसे ही पूजा ने घर का दरवाजा खोला तो बेरहम बीवी के गुनाह की दास्तान खुलकर सामने आ गई, दोनों भाई बहन घर का मंजर और तसले में रखे कटे हाथ पैर देख चीख पड़े, मामले का खुलासा होते ही पुलिस मौके पर पहुंच बलजीत की लाश को बरामद करने के साथ ही आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुट गई।


शनिवार, 2 जुलाई 2016

तस्करी का नायाब तरीका, प्याज में भरकर भेजी जा रही हीरोइन



तस्करों ने हेरोइन को पुलिस के कुत्तों से बचाने के लिए तरकीब ढ़ूढने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। रिपोर्टों के मुताबिक तस्करों ने प्याज को खोखला कर उसमें हेरोइन भर दी ताकि खोजी कुत्ते हेरोइन को न सूँघ पाएं। कराची में सुरक्षाबलों ने तस्करों की इस साज़िश का पर्दाफ़ाश किया। एक घर पर छापे के दौरान 61.5 किलो उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की गई। पकड़ी गई हेरोइन की क़ीमत बाज़ार में चार करोड़ तीस लाख पाकिस्तानी रुपए आँकी गई है।
पाकिस्तानी अख़बार द नेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पाँच संदिग्धों को गिरफ़्तार भी किया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय विभाग के रेंजरों और ड्रग निरोधक बल के मुताबिक गैंग प्याज़ को ख़ोखला कर उसमें हेरोइन के कैप्सूल भर रहा था। बाद में प्याज़ को गोंद से चिपकाया जा रहा था। पाकिस्तान टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे खोजी कुत्तों से बचाने के लिए प्याज़ में हेरोइन भर रहे थे। पाकिस्तान में ड्रग तस्करी और नशाख़ोरी एक बड़ी समस्या है। दिसंबर में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में क़रीब दस लाख लोग ड्रग्स की लत के शिकार हैं। अफ़ग़ानिस्तान से आने वाली सस्ती अफ़ीम पाकिस्तान में आसानी से उपलब्ध हो जाती है।


घूस की कमाई के लिए यूपी पुलिस के सिपाहियों ने सरेआम मचाया तांडव

वैसे तो किसी भी राज्य की पुलिस क्यों न हो घूसखोरी और रिश्वत की कमाई के लिए उसकी छवि खराब ही रहती है। लेकिन बात करें यूपी पुलिस की तो एक वीडियो सामने आया है जिसमें यूपी पुलिस के सिपाही अवैध वसूली के लिए एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए।
दरसअल मामला लखनऊ के इंटौजा थाना क्षेत्र का है जहां अवैध वसूली को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही और होमगार्ड बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। इस बीच वहां पर जनता तमाशबीन बनी रही और खाकी बीच सड़क पर तांडव मचाती रही। इंटौजा थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही और होमगार्ड अनुज का आपस में झगड़ा हो गया और दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान और भी सिपाही वहां बीच बचाव के लिए आ गए और सभी पुलिस वाले और होमगार्ड वर्दी में थे। सिपाही और होमगार्ड की ये करतूत कैमरे भी कैद हो गई।


भैस गई पानी में


मुंबई : नशे में टल्ली लड़की का थाने में हंगामा, पुलिसवालों से की मारपीट


बीटीसी छात्रो के समस्याओं के लिए उनके साथ संघर्ष

सपा सरकार में युवाओ एवं छात्रो के साथ हो रहे अत्याचार। बीटीसी छात्रो के समस्याओं के लिए उनके साथ संघर्ष।


माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर में सपा के कैबिनेट मंत्री नारद राय



मिर्जापुर। विन्ध्याचल के माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर में सपा के कैबिनेट मंत्री श्री नारद राय ने फिर से मा.मुख्यमंत्री जी ने जो विश्वास से मुझे मंत्रीमण्डल में शामिल किया है उनके भरोसे को कायम रखने के लिए मै अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन कर सकूँ इसके मैं माँ से आशीर्वाद प्राप्त करने तथा २०१७ में उ.प्र.में फिर से सपा सरकार आये इस हेतु मैं माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने के लिए आया हूँ, प्रेस वार्ता के दौरान कहे कि सपा में कोई भी दागी और अपराधी नेता नहीं है,बल्कि भाजपा में अमित शाह और एक-दो नेता है जो ऐसा है, रूबी के गलत सर्टिफिकेट के लिए कहे कि यह मामला कोर्ट में है अभी वहाँ से जो निर्णय निकलेगा वही मान्य होगा।


बुधवार, 4 मई 2016

मसाज के साथ शबाब भी मिलेगा !

असल न्यूज पत्रिका में छपी कवर स्टोरी
समाज में बहुत कुछ ऐसा होता है जो दिखाई नहीं देता, लेकिन उसके पीछे की हकीकत बेहद डरावनी, शर्मनाक और स्याह होती है। ऐसे सच को सामने लाना वक्त की जरूरत होती है। राजधानी दिल्ली का ऐसा ही सच पाठकों तक पहुंचाने के लिए “असल न्यूज नेटवर्क” ने आपरेशन मसाज किया। इस स्टिंग आपरेशन में जो सच्चाई सामने आई है यकीनन वह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि किस तरह कुछ लोग चंद रुपयों के लिए शर्मनाक कार्य में लिप्त हैं।
अक्सर आप और हम दिल्ली में चलने वाले स्पा और मसाज सेंटर के ढेरों विज्ञापन देखते हैं, लेकिन जो दिखाई देता है जरूरी नहीं वही सच हो। जब दिल्ली में चलने वाले कुछ स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की असल न्यूज नेटवर्क ने तहकीकात की शुरूआत की तो यह शर्मनाक सच सामने आया। दरअसल चंद लोग मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं, जब असल न्यूज संवाददाता इन स्पा और मसाज सेंटर पर पहुंचा तो पता चला कि 1000 से 2000 रुपये में यहां लड़की उपलब्ध कराई जा सकती है। इतना ही नहीं मसाज के नाम पर पहले कुछ पैसा लिया जाता है, फिर एक बंद कमरे के अंदर एक के बाद एक लड़कियां दिखाई जाती हैं। कोई लड़की पसंद आ जाये तो उसकी कीमत चुकाकर आप बेफिक्र होकर एंजाय कर सकते हैं।
असल न्यूज संवाददाता के साथ भी ऐसा ही हुआ, दिल्ली के करीब आध दर्जन स्पा सेंटर पर जब संवाददाता ने जाकर इस बात की खोजबीन की कि क्या वाकई ऐसा होता है, तो पैसा लेकर मसाज सेंटर चलाने वालों ने असल न्यूज संवाददाता के सामने लड़कियां पेश कर दी। कई लड़कियों से उसने बात की और जानना चाहा कि क्या वाकई वो मसाज से अलग अनैतिक कार्य करने को तैयार है, जवाब सुनकर वह दंग रह गया, क्योंकि लड़कियां खुलकर इस बात को कबूल कर रही थी कि निजी पलों के लिए वो निश्चित कीमत लेंगी और जैसे कहेंगे ठीक वैसा ही करेंगी।
हम यह नहीं कह रहे कि लड़कियां इस धंधे में खुशी से आई हैं, हो सकता है उनकी कोई बड़ी मजबूरी रही हो, लेकिन जिन लोगों ने मसाज और स्पा सेंटर का लाइसेंस सिर्फ लोगों को मसाज देने के लिए ले रखा है, वो उसका गलत इस्तेमाल कर गंदे धंधे में लिप्त हैं। खुफिया कैमरे पर यह बात भी सामने आई कि बिना पुलिस की मिलीभगत के यह कार्य संभव नहीं है। दरअसल खुफिया कैमरे पर खुद कुछ स्पा सेंटर आनर ने कबूल किया कि वो हर महीने थाने में दस हजार रुपये सिर्फ इसी बात के पहुंचाते हैं कि उनका धंधा बिना किसी रोकटोक के चलता रहा।
सच्चाई यह है कि इन स्पा सेंटर के ग्राहक ज्यादातर नौजवान हैं, मुमकिन है उनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हों, अगर ऐसा है तो वाकई यह आपको सोचने पर मजबूर करती है, क्योंकि हो सकता है कि आपका बच्चा पाकेट मनी इन गलत जगहों पर खर्च कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हो। इसलिए वाकई सोचने और विचार करने की जरूरत है। इस स्टिंग आपरेशन का मकसद दिल्ली में चल रहे स्पा और मसाज सेंटर की हकीकत आप तक पहुंचाना था। यह फैसला आपको करना है कि समाज में दूषित सोच रखने वाले और नौवजानों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और सजा नहीं मिलनी चाहिए?

आपरेशन मसाज- 1

आपरेशन मसाज! 2


आपरेशन मसाज- 3

आपरेशन मसाज! 4


आपरेशन मसाज- 5

 

साभार : असल न्यूज नेटवर्क



बुधवार, 16 मार्च 2016

बिना गुप्तांग के 100 से अधिक महिलाओं के साथ सेक्स

वैसे तो सेक्‍स करने को लेकर आपने कई दिलचस्‍प खबरें पढ़ी या सुनी होंगी, लेकिन इस शख्‍स की कहानी कुछ अलग है। इंग्‍लैंड के मैनचेस्‍टर के रहने वाले एंड्र्यू वार्ड्ले का दावा है कि उसने बिना गुप्‍तांग के 100 से अधिक महिलाओं के साथ सेक्‍स किया है। इस शख्‍स पर लगभग एक घंटे की डॉक्‍यूमेंट्री भी बनी है और उसे 'टीएलसी' टीवी चैनल पर 'मैन विथ नो पेनिस' नाम से प्रसारित किया गया।

एंड्र्यू का जन्म विचित्र स्थिति के साथ हुआ था। वह 'ब्लाडर एक्स्ट्रफी' से पीड़ित थे। इस स्थिति में मूत्राशय शरीर के बाहर विकसित होने लगता है। डॉक्टरों ने इस समस्या को ठीक कर दिया लेकिन वॉर्डल के लिंग का विकास कभी नहीं हुआ।

इस डॉक्युमेंट्री में 40 साल का यह शख्स इस बारे में अफसोस जाहिर करता है कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका और वर्तमान गर्लफ्रेंड को इस बारे में पहले नहीं बताया। डॉक्युमेंट्री में वॉर्डल ने बताया है कि उन्होंने आखिर कैसे अपनी पार्टनर से इसे छुपा कर रखा। डॉक्युमेंट्री में वॉर्डल कह रहे हैं, 'मैं शरीर के अन्य हिस्सों से प्यार करने के मामले में एक्सपर्ट बन गया। मैं अपने गुप्तांग के हिस्से को कवर कर रखता था। मैं जानता था कि मेरे लिए औरत की पूरी देह है और मुझे यह भी पता था कि यह सब कुछ माइंड से होना है।'

एंड्र्यू ने कहा, 'मैं बिस्तर पर बेधड़क होता था। मैं जानता था कि क्या कर सकता हूं। मैं ड्रग्स भी लेता था। इन ड्र्ग्स में एक्स्टसी, ऐम्फेटमीन और एलएसडी शामिल हैं। इसके सहारे मैं बहाना बनाने में कामयाब हो जाता था कि बेड पर परफॉर्मेंस नहीं दे पाऊंगा।' एंड्र्यू अभी अपनी 24 साल की गर्लफ्रेड फेड्रा फेबियन के साथ हैं। फेबियन हंगरी की हैं। ये तीन सालों से साथ में हैं। एंड्र्यू ने अपनी गर्लफ्रेंड से बहाना बनाया था कि उसकी किडनी में इंफेक्शन से बचने के लिए एक माइक्रोचिप लगा है। फेबियन को भी सच तब पता चला जब एंड्र्यू ने टीवी शो के लिए इंटरव्यू दिया।

डॉक्युमेंट्री में इस कपल ने खुलकर बात की है। उन्होंने इस पर भी बात की आखिर इस समस्या का सामना कैसे किया जाए। एंड्र्यू ने कई चीजों को लेकर खेद भी जताया। उसने कहा कि आखिरी रिलेशनशिप खत्म होने के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की थी। इस प्रोग्राम में मेडिकल प्रक्रिया के तहत एंड्र्यू के मिसिंग पार्ट को प्लांट करने की भी बात हुई। एंड्र्यू को दो सालों तक एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना होगा। बाजू की मांसपेशी के टिशू से लिंग जोड़ा जाएगा। डॉक्युमेंट्री के मुताबिक एंड्र्यू की गर्लफ्रेंड फ्रेडा ने कहा है कि वह इस सर्जरी में उसके साथ है।

साभार.......



loading...