loading...
शर्मनाक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शर्मनाक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 18 सितंबर 2016

प्रधानाध्यापक ने किया गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार, कक्षा दो छात्रा से की अश्लील हरकत

बिहार के मोतिहारी में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर अपनी छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। 
राजकीय उतक्रमित बिद्यालय आंबेडकर नगर चकिया के प्रधान अध्यापक रामानन्द प्रशाद पर उनकी स्कूल की एक दूसरी कक्षा की छात्रा ने स्कूल के अंदर कमरा बंद कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है प्रधानाध्यापक रामानन्द प्रसाद ने अपने ऑफिस में बुलाया और ऑफिस का दरवजा बंदकर अश्लील हरकत करते रहे। घर जाने पर इस बात की जानकारी जब पीड़ित छात्रा ने अपने घरवालो को दी तो अगले दिन ग्रामीण स्कूल में पहुँचकर प्रधानाध्यापक रामानन्द प्रसाद की पिटाई करने लगे। मौके पर पहुँची चकिया पुलिस ने प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। छात्रा के माँ के बयान पर चकिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर स्कूल के प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया।

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

मिर्ज़ापुर में बीजेपी नेता के ऊपर उनके गाँव की ही कक्षा 12 की छात्रा ने बेहद संगीन आरोप लगाये है।

कुछ दिनों पहले भाजपा के द्वारा "बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में" के नारे बुलंद कर केवल मिर्ज़ापुर में ही नही पुरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर व्यापक आंदोलन किया गया था।
- मिर्ज़ापुर में बीजेपी नेता के ऊपर उनके गाँव की ही कक्षा 12 की छात्रा ने बेहद संगीन आरोप लगाये है।
- छात्रा जनता अन्तर कॉलेज बरगंवा की पढने वाली है।
- पीड़ित छात्रा अपने पिता के साथ डीएम व एसपी के यंहा पहुचकर अपनी आपबीती सुनाई है।
- छात्रा ने भाजपा नेता के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया है कि नेता ने मुझसे कहा की तुम एक बार मेरे पास आ जाओ हम तम्हे खुश कर देगे।
- भाजपा नेता रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया की ये सारे आरोप मेरे खिलाफ एक षड़यंत्र है।
- भाजपा नेता रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया की राजनितिक षडयन्त्र के तहत हमारा कैरियर खराब करने की विरोधियो की साजिश है जो जल्द ही जनता के सामने आ जायेगी।
- क्षेत्र के लोगो ने जब अपने लोकप्रिय नेता रमाशंकर के बारे में सुना तो पहले कोई भरोसा नहीं किया। लोगो ने कहा की जो आदमी अपने क्षेत्र के विकास के साथ पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपने ग्राम का विकास किया हो। जिसके चरित्र पर आज तक कोई दाग नहीं लगा हो उसके लिए इस लड़की का बयां राजनीतिक साजिश भी हो सकता है।
अब सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा…

सोमवार, 15 अगस्त 2016

नाजायज संबंधों में खत्म किया परिवार (Carried over into illegitimate rela...

राजस्थान के हनुमानगढ़
की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में
38
वर्षीय शंभूशरण अपनी 30 वर्षीय पत्नी रीमा और दो बच्चे दीपक
और ज्योति के साथ रहता था। शंभू के
यहां सुनील नामक व्यक्ति का आना
-जाना था सुनील, शंभू के पास ही इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी पत्नी
और दो बच्चों के साथ रहता था। शंभू की गैरमौजूदगी में रीमा और सुनील एक दूसरे के
करीब आ गए। दोनो के संबंध इतने बढ़े कि
सुनील ने काम
-धंधा छोड़ शंभू की गैरमौजूदगी
में उसके ही घर पर अधिक समय गुजारना शुरु कर दिया।
दोनों के अवैध संबंधों की खबर शंभू को हुई
तो घर में कलह होने लगी
रोज रोज के झगड़े से तंग आकर रीमा
और सुनील ने मिलकर प्यार में रोड़ा बन रहे अपने पति शंभू की गला रेतकर हत्या कर दी और
शव को घर में ही संदूक में डालकर ऊपर रजाइयां रख दी। दो
दिन बाद खाने
का निमंत्रण का बहाना
बनाकर सुनील
अपनी पत्नी व बच्चो को लेकर शंभु के घर आया। घर में संदूक में बंद लाश से बदबू आ रही
थी। सुनील ने बहाना बनाते हुए उन्हें
जहर की गोली दी। बोला तुम लोगों की तबीयत खराब लग रही है। इस गोली को खा लो। सुनील की पत्नी को शक हुआ और उसने जहर
की गोली नहीं खाई और बच्चों को भी खाने नहीं दी। सुनील ने अपनी पत्नी और दोनों
बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। रात
में रीमा ने सुनील के साथ मिलकर अपने बच्चे दीपक और ज्योति का बेरहमी से गला रेतकर
हत्या कर दी। भोर मे सुनील ने जैसे ही अपनी पत्नी को कमरे से निकाला वह रोती हुई
बच्चों को लेकर वहां से भाग गई। रीमा भी
सुनील के साथ फरार हो गई
घर पहुचकर सुनील की पत्नी ने अपने
ससुराल वालों को इस बारे में बताया। सुनील
के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। सुनील की पत्नी ने
पुलिस को सारी
बात बताई। घटनास्थल पर पहुचकर पुलिस
घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी। घर में
तीन लाशें पड़ी थीं और वहां काफी बदबू आ रही थी।
पुलिस तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये
भेजने के साथ ही
दोनों की तलाश मे जुट गई आखिरकार पुलिस ने हरियाणा के पास अबूबसार से दोनों को
गिरफ्तार कर लिया

बुधवार, 4 मई 2016

मसाज के साथ शबाब भी मिलेगा !

असल न्यूज पत्रिका में छपी कवर स्टोरी
समाज में बहुत कुछ ऐसा होता है जो दिखाई नहीं देता, लेकिन उसके पीछे की हकीकत बेहद डरावनी, शर्मनाक और स्याह होती है। ऐसे सच को सामने लाना वक्त की जरूरत होती है। राजधानी दिल्ली का ऐसा ही सच पाठकों तक पहुंचाने के लिए असल न्यूज नेटवर्क ने आपरेशन मसाज किया। इस स्टिंग आपरेशन में जो सच्चाई सामने आई है यकीनन वह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि किस तरह कुछ लोग चंद रुपयों के लिए शर्मनाक कार्य में लिप्त हैं।
अक्सर आप और हम दिल्ली में चलने वाले स्पा और मसाज सेंटर के ढेरों विज्ञापन देखते हैं, लेकिन जो दिखाई देता है जरूरी नहीं वही सच हो। जब दिल्ली में चलने वाले कुछ स्पा सेंटर और मसाज पार्लर की असल न्यूज नेटवर्क ने तहकीकात की शुरूआत की तो यह शर्मनाक सच सामने आया। दरअसल चंद लोग मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चला रहे हैं, जब असल न्यूज संवाददाता इन स्पा और मसाज सेंटर पर पहुंचा तो पता चला कि 1000 से 2000 रुपये में यहां लड़की उपलब्ध कराई जा सकती है। इतना ही नहीं मसाज के नाम पर पहले कुछ पैसा लिया जाता है, फिर एक बंद कमरे के अंदर एक के बाद एक लड़कियां दिखाई जाती हैं। कोई लड़की पसंद आ जाये तो उसकी कीमत चुकाकर आप बेफिक्र होकर एंजाय कर सकते हैं।
असल न्यूज संवाददाता के साथ भी ऐसा ही हुआ, दिल्ली के करीब आध दर्जन स्पा सेंटर पर जब संवाददाता ने जाकर इस बात की खोजबीन की कि क्या वाकई ऐसा होता है, तो पैसा लेकर मसाज सेंटर चलाने वालों ने असल न्यूज संवाददाता के सामने लड़कियां पेश कर दी। कई लड़कियों से उसने बात की और जानना चाहा कि क्या वाकई वो मसाज से अलग अनैतिक कार्य करने को तैयार है, जवाब सुनकर वह दंग रह गया, क्योंकि लड़कियां खुलकर इस बात को कबूल कर रही थी कि निजी पलों के लिए वो निश्चित कीमत लेंगी और जैसे कहेंगे ठीक वैसा ही करेंगी।
हम यह नहीं कह रहे कि लड़कियां इस धंधे में खुशी से आई हैं, हो सकता है उनकी कोई बड़ी मजबूरी रही हो, लेकिन जिन लोगों ने मसाज और स्पा सेंटर का लाइसेंस सिर्फ लोगों को मसाज देने के लिए ले रखा है, वो उसका गलत इस्तेमाल कर गंदे धंधे में लिप्त हैं। खुफिया कैमरे पर यह बात भी सामने आई कि बिना पुलिस की मिलीभगत के यह कार्य संभव नहीं है। दरअसल खुफिया कैमरे पर खुद कुछ स्पा सेंटर आनर ने कबूल किया कि वो हर महीने थाने में दस हजार रुपये सिर्फ इसी बात के पहुंचाते हैं कि उनका धंधा बिना किसी रोकटोक के चलता रहा।
सच्चाई यह है कि इन स्पा सेंटर के ग्राहक ज्यादातर नौजवान हैं, मुमकिन है उनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हों, अगर ऐसा है तो वाकई यह आपको सोचने पर मजबूर करती है, क्योंकि हो सकता है कि आपका बच्चा पाकेट मनी इन गलत जगहों पर खर्च कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हो। इसलिए वाकई सोचने और विचार करने की जरूरत है। इस स्टिंग आपरेशन का मकसद दिल्ली में चल रहे स्पा और मसाज सेंटर की हकीकत आप तक पहुंचाना था। यह फैसला आपको करना है कि समाज में दूषित सोच रखने वाले और नौवजानों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और सजा नहीं मिलनी चाहिए?

आपरेशन मसाज- 1

आपरेशन मसाज! 2


आपरेशन मसाज- 3

आपरेशन मसाज! 4


आपरेशन मसाज- 5

 

साभार : असल न्यूज नेटवर्क



गुरुवार, 3 मार्च 2016

मौसी व मौसा ने ही बना दिया काॅलगर्ल

बठिंडा शहर के कृष्णानगर क्षेत्र में एक 14 साल लड़की को उसके मौसा अाैर मौसी ने ही काॅलगर्ल बना दिया। वे उस पर दिल को दहला देने वाला अत्याचार कर रहे थे। पहले तो मौसा, उसके बेटे दामाद ने लड़की से दुष्कर्म किया और फिर जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। लड़की अपनी मां और पिता की मौत के बाद मौसा-मौसी के यहां रह रही थी। लड़की के लिए जब यह सब सहनशक्ति से बाहर हो गया तो उसने पुलिस से गुहार लगाई। लड़की पर हुए अत्याचार की दास्तान से पुलिस वाले भी स्तब्ध रह गए।
पुलिस ने इस संबंध लड़की के मौसा-मौसी उसके बेटों सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मौसी-मौसा उसे रोज नए ग्राहकों के साथ भेजा करते थे। मना करने पर उसे बुरी तरह प्रताडि़त किया जाता था। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था।
मौसा, उसके लड़के और दामाद भी बनाते थे हवस का शिकार
लड़की ने बताया कि मौसा, उसके लड़के और मौसा के दामाद ने भी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वे उसे अक्सर हवस का शिकार बना रहे थे। लड़की ने पुलिस ने बताया कि उसके मां-बाप का निधन हो गया के बाद उसकी मौसी उसे अपने पास बठिंडा के कृष्णा नगर में अपने घर ले आई।
लड़की ने भरी अांखों से बताया कि कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसने यहां जो कुछ उसने सहा किसी नरक से कम नहीं था। श्ाुरू में रिश्तों को तार-तार कर उसके मौसा ने उससे दुष्कर्म किया और उसके बाद मौसे का बेटा यानि उसके मौसेरे भाई ने उसे हवस का शिकार बनाया। यह क्रम यह रोज की बात हो गई। इसके बाद मौसा का दामाद भी उससे अपनी हवस मिटाने लगा।
ग्राहक के साथ भेजने के लिए ही बंद कमरे से निकालते थे
लड़की ने रोते हुए बताया कि इसके बाद उन्होंने उससे जिस्मफरोशी कराना शुरू कर दिया। उसे सारा दिन कैदी की तरह घर के एक कमरे में बंद करके रखा जाता था। उसे तभी कमरे से निकाला जाता जब उसे जिस्मफरोशी के लिए किसी ग्राहक के पास भेजना होता था। उसे रो नए ग्राहकों के पास भेजा जाने लगा। यह सब अब उसके सहने की शक्ति से बाहर हो गया था। इसकेे बाद उसने पुलिस से गुहार लगाई।
पुलिस ने इस मामले की पूरी जांच के बाद पीडि़त लड़की के मौसा, उसकी मौसी उनके बेटे सहित राजू, उसकी पत्नी किरना, दयालपुरा निवासी जसपाल सिंह, बलराजनगर निवासी मनी उसकी पत्नी दीपू और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी बेअंत कौर ने बताया कि लड़की पर जम कर अत्याचार किया गया है। मौसी मौसा मोटी रकम लेकर लड़की को कई बार रात भर के लिए भी ग्राहकों के साथ भेज देते थे।

साभार.......


loading...