loading...

बुधवार, 2 मार्च 2016

चौथी पत्नी के कैरेक्टर पर शक, कुल्हाड़ी से काटा फिर किया पुलिस को फोन


वाराणसी. बड़ागांव थाना क्षेत्र में मोहम्मद अली पर अपनी चौथी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मारने का आरोप लगा है। उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके कहा, 'मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है।' पुलिस के आने तक वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर कमरे में बंद रहा। थानाध्यक्ष के घर पहुंचने पर वह बाहर निकला तो पुलिस ने उसे अरेस्ट किया।
·        पुलिस को बताया कैसे उतारा पत्नी को मौत के घाट...
पुलिस से पूछने पर मोहम्मद अली ने बताया, 'पत्नी का कैरेक्टर ठीक नहीं था। हम दोनों में हमेशा लड़ाई होता था। हत्या करने से पहले मैंने बच्चों को छत पर बने कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद कुल्हाड़ी लेकर पत्नी के सिर पर कई वार किया। उसके मरने की पुष्टि होने के बाद पुलिस को फोन कर जानकारी दी।' वहीं, थाने में उसने अपना बयान बदलते हुए कहा कि हत्या उसके एक दोस्त ने किया है। इसके बाद पुलिस ने दोस्त को भी हिरासत में ले लिया।
·        मृतका के भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
थानाध्यक्ष बड़ागांव शशि भूषण राय ने बताया कि मोहम्मद अली की यह चौथी शादी है। इससे उसे दो बेटी और बेटे हैं। पहली पत्नी से एक भी बच्चा नहीं है और दो पत्नियों से तीन बेटे, दो बेटियां हैं। मृतका के भाई शफीउर्रहमान ने बहन की हत्या का मुकदमा लिखवाया है।






तेजाब से जली मिली थी सास की लाश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा


गोरखपुर. बड़हलगंज तेजाब कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपीआरए ब्रजेश सिंह के मुताबिक, विंध्यवासिनी देवी (55) की बहू शिल्पी अग्रवाल ने गला घोंटकर हत्या की थी। लूट के दौरान हत्या होने की तरफ घटना का रुख मोड़ने के लिए उसने सास के शरीर पर तेजाब डालकर जला दिया था।
क्या है मामला
कॉलेज तिराहा निवासी विंध्यवासिनी देवी की उनके घर में ही 9 मार्च, 2015 को तेजाब से जली हुई लाश मिली थी। उनके सौतेले बेटे अंकित अग्रवाल की पत्नी शिल्पी भी झुलसी हुई थी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को शिल्पी ने बताया था कि लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने तेजाब डालकर सास की हत्या करने के बाद उसके ऊपर भी तेजाब फेंक दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दूसरा खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि विंध्यवासिनी देवी की पहले गला घोंट कर हत्या की गई थी। इसके बाद उस पर तेजाब डाला गया था। इसके बाद पुलिस शिल्पी से दोबारा पूछताछ करना चाह रही थी, लेकिन उसके पति इलाज के बहाने उसे गोरखपुर से वाराणसी लेकर चले गए। बाद में वाराणसी से वे उसे लखनऊ ले गए। कुछ दिन वहां से इलाज कराने के बाद उसको लेकर पहले दिल्ली और बाद में जबलपुर चले गए।
पिता ने तीन हिस्सों में बांटी थी संपत्ति
घटना के समय जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण करने के दौरान शिल्पी द्वारा ही विंध्यवासिनी देवी की हत्या करने के ठोस प्रमाण मिले। इसपर पुलिस ने उसे अभियुक्त बनाने का फैसला किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि शिल्पी का पति विंध्यवासिनी देवी का सौतेला बेटा था। पति ने मरने से पहले अपनी संपत्ति तीन हिस्सों में बांट दी थी। एक हिस्सा सौतेले बेटे को और एक-एक हिस्सा विंध्यवासिनी देवी और उनसे पैदा हुए बेटे को दे दिया था।



बच्चों का खुलासा, किस तरह बेदर्दी से पापा ने किया मम्मी का मर्डर!


मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक पति ने देर रात अपने दो बच्चों के सामने ही पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कृष्णबाग कॉलोनी निवासी कैलाश का पत्नी सावित्री के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद गुस्साए कैलाश ने पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई की, उसके बाद अपने दो मासूम बच्चों के सामने ही चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

पड़ोसी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर सावित्री का शव खून से सना पड़ा था और पति शांत बैठा था। इसके बाद 6 साल के रोहन और बहन ने पुलिस को बताया कि पापा ने उसके सामने मम्मी को मार डाला। इसके बाद पुलिस ने कैलाश को हिरासत में लिया और शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। बता दें कि कैलाश और सुमित्रा का विवाह 10 साल पहले हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। कैलाश के शराब पीने की आदत के चलते प्रतिदिन दोनों में विवाद होता रहता था।

साभार......

सोमवार, 29 फ़रवरी 2016

एक ही परिवार के 14 लोगों की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है जहां एक ही परिवार के 14 लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। यह घटना मुंबई के थाणे इलाके की है। फिलहाल हत्या के कारणो को पता नहीं चल पाया है। थाणे के ज्वाइंट कमिश्नर आशुतोष डुमरे ने बताया कि हसनैन वडेकर (35) नामक एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 14 लोगों की जान ले ली। इसके बाद हसनैन ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल हसन की केवल एक बहन ही जिंदा बची है जो जख्मी हालत में है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस के तफ्तीश में जो बात सामने आई है उसमें युवक के खिलाफ न कोई मामला दर्ज है और ना ही कोई आर्थिक दबाव ही था। परिवार काफी संपन्न था और उसका कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं था। पुलिस के मुताबिक आरोपी हसनैन वडेकर नवीं मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार की रात उसने अपने परिवार के सदस्यों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को बुलाया था। पार्टी में आरोपी की बहनें, माता-पिता और कई बच्चे शामिल हुए थे।
इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पार्टी के दौरान ही खाने में कुछ मिलाया गया था जिसकी वजह सभी बेसुध हो गए होंगे। इसके बाद आरोपी हसनैन ने सभी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसमें हसनैन के माता पिता समेत पांच अन्य महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे। इनमें से एक बच्ची तो महज दो महीने की बताई जा रही है।
इस पार्टी में ही शामिल होने आई एक अन्य महिला जो आरोपी की बहन बताई जा रही है उसे घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटना में 15 लोगों की मौत हो गई लेकिन भाग्यवश आरोपी की एक बहन जिंदा बच गई। ज्वाइंट कमिश्नर (थाणे) आशुतोष डुमरे ने बताया, 'आरोपी ने परिवार के 14 लोगों की हत्या करने के बाद खुद को फांसी से लटका लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है।'
आरोपी के पड़ोसियों का कहना है कि हत्या के दौरान किसी के भी चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनाई दी। इसलिए इस बात का अंदेशा है कि पहले उन्हें जहर दिया गया फिर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उसने पाया कि हसनैन फांसी लटका हुआ है और उसके हाथ में एक धारदार हथियार भी था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता करने का काम कर रही है।

साभार.......

प्रेमी को मारकर उसके सर को भगोने में डालकर उबाल डाला

आजमगढ़ जिले के गांव नसीरपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई है. लेकिन जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम देनेके बाद लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है वो दिल दहला देने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के मोदस्सिर नाम का युवक का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार को वह अचानक गायब हो गया. रातबीत जाने पर भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को खबर दी.
पुलिस ने जब गांव में पूछताछ शुरू की तो पता चला कि उसका किसी लड़की से चक्कर है.इसी बात को आधार बनाकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और वह गांव के ही रहने वाले ईशा पुत्र सगीर के यहां पहुंच गई. उसकी प्रेमिका इसी घर की है.उसके घर का नजारा देख पुलिस वाले भी पहले घबरा गए. वहां देखा तो मुदस्सिरकी लाश को सर के बल एक बड़े से भगोने में डाल कर उसको उबालने की कोशिश कीजा रही थी. पुलिस ने मौके से भगोना अधजली लाश और गैस सिलेंडर बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

8 साल का दूल्हा 61 साल की दुल्हन संग शादीशुदा जिंदगी का ले रहा आनंद

8 साल का दूल्हा 61 साल की दुल्हन

हेलेन शाबंगू और उसका पति सानेले मैसिलेला
तकरीबन 61 साल की अधेड़ महिला डायनिंग टेबल पर आठ साल के बच्चे के साथ नाश्ता कर रही हैं। पहली बार में देखने पर आपको लगेगा कि यह दादी और पोते हैं। लेकिन यह पति-पत्नी हैं।
शादी की रीतिरिवाज निभाते पति-पत्नी,  
दक्षिण अफ्रीका में आठ साल सानेले मैसिलेला एक स्कूली छात्र है और उसकी बीवी 61 की महिला हेलेन शाबंगू पांच बच्चों की मां है। खुद सानेले की मां अपनी 61 साल की बहू से 15 साल छोटी है। इस अनोखी जोड़ी ने बीते दस तारीख को शादी रचाई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हुई थी।
शादी के दौरान रीतिरिवाज निभाते पति-पत्नी,  
शादी करने का कारण सिर्फ इतना था कि लड़के के दादा मरने से पहले पोते की शादी और उसकी दुल्हन देखना चाहते थे। डेली मेल में शादी की नई तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें दोनों पति-पत्नी अपने नए जीवन में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
हेलेन के साथ जाता उसका आठ साल का पति
सालेने ने ही पारिवारिक मित्र और पांच बच्चों की मां का दुल्हन के रूप में चुनाव किया था। दहेज के रूप में लड़के के परिवारवालों ने दुल्हन को पांच सौ डॉलर की रकम दी थी। सानेले का कहना है कि शादी के बाद उसे शादीशुदा मर्द जैसा अहसास हो रहा है। उनकी शादी में एक हजार डॉलर खर्च किए गए थे।
खाना खाते पति-पत्नी
हालांकि इस शादी के बाद दूल्हे या दुल्हन ने मैरिज सर्टिफिकेट नहीं लिया था। छोटे दूल्हे के परिजनों का कहना है कि यह शादी केवल परंपरा के तौर पर की गई थी और इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। मैसिलेला बड़ा होने पर वह एक बार और अपनी ही उम्र की किसी लड़की के साथ शादी करेगा।
अपने परिवार के साथ ख़ुशी मनाता आठ साल का सानेले
दुल्हन हेलेन कहती हैं कि उन्होंने इस शादी से अपने पूर्वजों को खुश किया था और अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो उनके परिवार के साथ कुछ न कुछ गलत हो जाता।
दोस्तो के साथ खेलता सानेले
रिसाइक्लिंग सेंटर में काम करने वाली हेलेन का कहना है कि उनके 65 वर्षीय पति और बच्चों को भी इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।
शादी के दौरान एक दूसरे का हाथ पकड़े पति-पत्नी,  
हेलेन अपने पति की दादी के साथ खाना खाती हुई...
साभार…Dainik Bhaskar
loading...