loading...

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेश यादव ने व्यक्त किया छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार

छत्तीसगढ़ की 72 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई। भारतीय पंचायत पार्टी प्रदेश के सभी मतदाताओं जिन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा जो इससे वंछित रह गए, सभी के प्रति अपना आभार प्रकट करती है। हम इन विधानसभा चुनावों में जीतें या हारे, यह अधिक मायने नहीं रखता क्योंकि पार्टी का गठन सत्ता के मकसद से नहीं बल्कि जन सेवा की सोच के साथ हुआ है और हम अगले पांच वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में तत्परता से खड़े रहने के लिए निश्चित रूप से प्रतिबद्ध हैं।
प्रदेश का कोई भी जन मानस अपनी किसी भी समस्या के मद्देनजर हमारे टोल फ्री नंबर 18001001010 या पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर सकता है। हम उनकी समस्या के निवारण के लिए निरंतर उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी विचारधारा पर जो भरोसा जताया है, हम उसका सम्मान करते हैं और प्रदेश की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम इसी प्रकार किसान, मजदूर और गरीबों के हक की आवाज को बुलंद करने में अग्रदूत की भूमिका निभाते रहेंगे। अंत में हम सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक व्यवस्था व मीडियाकर्मियों व अन्य सहयोगियों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

loading...